ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मी की मौत, परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल
महराजगंज जिले के ग्राम सभा डोमरा में सफाई कर्मी पद पर तैनात रामप्रसाद उम्र लगभग 40बर्ष का शुक्रवार को डियूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गयी।इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गयी।
रामप्रसाद गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ताललिखियां के निवासी थे। आज शुक्रवार को सुबह डियूटी करने अपने घर से डोमरा आरहे थे। तभी उनकी तबियत बिगड़ी गांव वालों ने इसकी जानकारी उनके परिजनों को दिया।
जानकारी के बाद उनको ईलाज के लिए गोरखपुर के लिए चल दिये। अभी वे गोरखपुर पहुंचे नहीं थे तभी उनकी मृत्यु हो गयी। रामप्रसाद अपने पीछे पत्नी सुमन पुत्री पाल्वी (12 वर्ष) पुत्र आशुतोष (10 वर्ष) को छोड़ गये।