डीएम व एसपी ने शहीद पंकज त्रिपाठी के मूर्ति का अनावरण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया।
महराजगंज। शहीद पंकज त्रिपाठी के पहली बरसी पर श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को जनता का हुजूम उमड़ पड़ा ,फरेंदा थाना क्षेत्र के गांव हरपुर टोला बेलहिया निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी के पुत्र शहीद पंकज त्रिपाठी 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। आतंकी हमले में करीब 40 जवान शहीद हुए थे इस घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था और उनकी सहादत में आज शहीद पंकज त्रिपाठी के पैतृक गांव स्मारक पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई एवं शहीद सम्मान दिवस मेले का आयोजन भी किया गया। शहीद पंकज त्रिपाठी के प्रतिमा का अनावरण जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने किया एवं पुष्पदीप प्रज्वलित करके श्रद्धासुमन अर्पित किया साथ ही एसपी रोहित सिंह सजवान ने भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्प दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
![](https://livegorakhpur.com/wp-content/uploads/2020/02/img-20200214-wa00404787489146861839409.jpg)
तराई के लाल को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा नम आंखों से लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर शहीद के पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी राहुल त्रिपाठी पूर्व विधायक फरेन्दा विनोद मणि त्रिपाठी भावी प्रत्याशी विजय बहादुर चौधरी मोनू चौधरी ,अमित चौबे सपा नेता ,कांग्रेस नेता त्रिभुवन ,पूर्व सांसद नौतनवा अखिलेश सिंह पूर्व सैनिक मनोज कुमार राणा, पूर्व सैनिक एसबी गुरुंग, सीडीओ पवन, अग्रवाल एडीएम कुंज बिहारी ,डीसी मनरेगा उपेंद्रपाल, एसडीएम फरेन्दा राजेश जयसवाल, सीओ फरेन्दा अशोक कुमार मिश्र, फरेन्दा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह, शहीद पंकज त्रिपाठी की बहन महिमा देवी, सीमा, ममता ,शहीद पंकज त्रिपाठी का पुत्र प्रतीक त्रिपाठी एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं सीआरपीएफ के स्पेक्टर फरहान खान द्वारा ₹1.27500 लाख पंकज की पत्नी रोहणी त्रिपाठी को प्रदान किया गया।
इस दौरान पिता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह मेरे जिगर का टूकड़ा हमसे दूर हो गया उसी तरह उन पाकिस्तानियों को इससे बड़ा हमला एवं युद्ध के लिए मै अपने छोटे बेटे शुभम को सैनिक बनाकर भेजना चाहता हूं जो मेरे बड़े बेटे का बदला ले सके। पूर्व विधायक फरेन्दा विनोद त्रिपाठी ने कहा की राष्ट्र के सम्मान के शहादत के दिन एकत्र होकर पूरे देशवासियों को शहीदों का सम्मान करते हुए श्रद्धांजलि देना चाहिए हमें शहीदों की शहादत को कतई भूलना नहीं चहिये। वहीं एमटीएन इकरा गर्ल्स कॉलेज एवं एचडी पब्लिक स्कूल उदितपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा शहीद पंकज त्रिपाठी के गांव तक लगभग 600 बच्चों की संख्या में प्रभात फेरी निकालकर विद्यालय परिवार ने शहीदों को नमन किया।