पढ़ाई पर लॉकडाउन नहीं, यहां चलेगा हिंदी बोर्ड का फन वाला क्लास

568

गोरखपुर। कोरोना महामारी के वजह से पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन में पूरा देश घरों में कैद है। ऐसे में सबसे अधिक परेशान बच्चे को अभिवावक हैं। क्योंकि बच्चे घर पर बोर तो हो ही रहे हैं उनकी पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है।

Advertisement

उन्हें चिंता है अपने बच्चों की जिनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। हालांकि सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि बच्चों की पढ़ाई ना बाधित होने पाए लेकिन अभी तक कोई ठोस रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है।

https://livegorakhpur.com/wp-content/uploads/2020/05/VID-20200508-WA0002.mp4

ऐसे में निहार शांति आंवला ने एक नई शुरुआत की है। जिससे सभी छात्रों को खासतौर से हिंदी भाषी क्षेत्र में रहने वाले बच्चों के पढ़ाई में अच्छा सहयोग मिलेगा। वह भी बिल्कुल नए और मस्ती भरे अंदाज में।

आपको बता दें कि निहार शांति आंवला ने ‛फोन उठाओ-इंडिया को पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की है। जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी छात्रों के आसान सुलभ तरीके से घर बैठे बच्चों की पढ़ाई हो सके।

इसके लिए निहार शांति आंवला की तरफ से गूगल प्ले स्टोर एप्पल स्टोर एप्लीकेशन उपलब्ध कराया गया है।