MLC चुनाव का परिणाम घोषित, गोरखपुर-महराजगंज सीट से सीपी चंद ने जीता चुनाव
गोरखपुर-महराजगंज एमएलसी सीट से भाजपा के सीपी चन्द जीत गए हैं। सीपी चंद को 4839 वोट मिले हैं। वहीं सपा के रजनीश यादव को 407 वोट मिल सके। इसके अलावा 119 वोट रिजेक्ट हुए हैं।
वहीं बस्ती-सिद्धार्थनगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा के सुभाष यदुवंश 5267 वोट मिले। वहीं, 887 वोट सपा के संतोष यादव सन्नी को मिला है। सुभाष यदुवंश को 4280 वोट से मिली जीत। यहां भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
देवरिया-कुशीनगर एमएलसी सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर रतनपाल सिंह को 4255 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ कफील खान को 1031वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ रतन पाल सिंह 3224 मतों से विजयी घोषित।