Home गोरखपुर महाराजगंज पुलिस की तत्परता ने महिला के लाखों रुपए बचाए, हो रही...

महाराजगंज पुलिस की तत्परता ने महिला के लाखों रुपए बचाए, हो रही तारीफ

महराजगंज के परतावल अपने मायके जा रही तुर्कमानपुर की रहमतुल निशा ने कभी नहीं सोचा होगा कि पुलिस इस तरह उसके लिए फरिश्ता बन कर सामने आ जायेगी।

रहमतुल गोरखपुर से आने के बाद परतावल चौराहे पर बस में ही अपना बैग छोड़कर उतर गयी। बैग भूल कर अपने घर जाने लगी और बस चली गयी।

जब महिला को अपनी बैग का होश आया तो उसके हलक से जान निकलने लगी क्योंकि उसमें एक में उसके कई कीमती सामान और जेवरात थे।

इसकी जानकारी महिला ने परतावल चौराहे पर ड्यूटी कर रहे पीआरवी 2563 के कर्मचारी हेड कांस्टेबल छेदीलाल यादव, कांस्टेबल अमित वर्मा, होमगार्ड सच्चिदानंद मिश्र और चालक कौशल किशोर त्रिपाठी को दिया।

महिला के रोने बिलखने पर पीआरवी के जवानों ने तत्परता दिखाई और उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा महिला से टिकट मांगकर उक्त गाड़ी का नम्वर पता किया और पूरे मामले कोतवाली की पीआरवी 2553 को सूचित किया।

इसमे लगे कर्मचारीयों ने रोडवेज बस अड्डे पर पहुँचकर उस बस को खोजा और सामान को अपने कब्जे में लेकर श्यामदेउरवा पीआरवी को सौंप दिया।

उसके बाद उपरोक्त सभी कर्मचारी महिला के घर जाकर उस बैग और सामान को सुरक्षित सौंप दिया। पुलिस के इस कार्य से महिला काफी प्रसन्न हुई और सभी को धन्यवाद दिया।

इस प्रकरण का पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने संज्ञान लिया और सभी कर्मचारियों की सराहना किया।

Exit mobile version