लॉकडाउन में खाना बांटते हुए प्यार हुआ, ब्याह कर लाया घर

406

कानपुर। इंसान का दिल कब किस पर आ जाए और कब किससे दिल टूट जाए यह कोई नहीं जानता है। इस बात का ताजा उदाहरण कानपुर में देखने को मिला। खाना बांटने वाला युवक अनाथ लड़की को दिल दे बैठा और ब्याह कर उसे अपने घर ले आया।

Advertisement

युवती इतनी गरीब की उसे खाने का भी इंतजाम नहीं था और युवक अपने सेठ के साथ मिलक गरीबों में खाना बांटता था।

खाना बांटते और खाना लेते दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए कि शादी के अटूट बंधन में बंधकर एक दूसरे के साथ सात जन्म निभाने की कसम खा ली। लॉकडाउन में अपने आप में अनोखी शादी है।

अनिल सामाजिक कार्यकर्ता और प्रापर्टी डीलर लालता प्रसाद की कार चलाता। रोज लालता के साथ गरीबों में खाना बांटने के लिए निकलता था। नीलम मेडिकल कॉलेज पुल के नीचे फुटपाथ पर भिखारियों के बीच में खाना लेने के लिए बैठती थी।

रोज अनिल उसे खाना देता और दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। लालता प्रसाद को इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने अनिल को दोनों टाइम खाना पहुंचाने को कहा।