निचलौल क्षेत्र में आबादी तक आया तेंदुआ, गांव में दो लोगों पर किया हमला

680

महराजगंज। सोहगीबरवा वन प्रभाग के निचलौल रेंज के जंगल से निकल कर आबादी क्षेत्र में आया तेंदुआ ने मंगलवार की सुबह रामचंद्रही गांव के 2 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

Advertisement

मिली सूचना के अनुसार तेंदुआ मंगलवार को संदीप निषाद उम्र 26, राजन निषाद उम्र 17 पुत्र रमेश निषाद के बेटे के उपर हमला कर दिया शोर मचाने के बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।

दोनों घायलों को इलाज के लिए निचलौल के सीएससी में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

निचलौल रेंज के लेदी जंगल सटे रामचन्द्रही गांव में दो शावकों के साथ तेंदुआ कई दिनों से देखा जा रहा था। सोमवार को जंगल से भटककर आए तेंदुए को ग्रामीणों के शोर मचाने पर फौरन जंगल की ओर लौटना पड़ा था।

मंगलवार की सुबह तेंदुआ फिर दिखाई दिया। खेत की तरफ गए दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ भाग गया। जिससे दोनों की जान बची लेकिन वह तेंदुआ के हमला से जख्मी हो गए।

ग्रामीणों के मुताबिक रामचन्द्रही व लेदी गांव जंगल से सटे हैं। तीन सप्ताह पहले भी दो शावकों के साथ तेंदुआ रामचन्द्रही गांव में रात में आया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जगंल की तरफ भाग गया था।