Home खेल मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता मे गोरखपुर जनपद रहा विजयी

मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता मे गोरखपुर जनपद रहा विजयी


बड़हलगंज,नेशनल इंटर कालेज मे आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर19 व 14दोनो वर्गो मे गोरखपुर जनपद विजयी रहा।मंगलवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता मे मंडल के चार जनपद गोरखपुर, महराजगंज,देवरिया व कुशीनगर के खिलाडियो ने भाग लिया।

पहले अंडर 19 के सेमीफाइनल मे देवरिया ने कुशीनगर व गोरखपुर ने महराजगंज को हराया।फाइनल गोरखपुर व देवरिया के बीच खेला गया जिसमे गोरखपुर जनपद विजेता रहा।

फाइनल मैच गोरखपुर व देवरिया के बीच हुआ। जिसमे गोरखपुर विजयी रहा।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी रहे ,जिन्होने ने खिलाङियो से परिचय प्राप्त कर विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।


अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.शैलेश तिवारी रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिजेश तिवारी ने आऐ अतिथियो को अंगवस्त्र व कैप लगाकर स्वागत किया।संचालन व आभार शिक्षक गिरिजेश तिवारी ने किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पांडेय,डाॅ लाल साहब सिह,रामनिरंजन दूबे,मुरलीधर त्रिपाठी,अवधेश सिंह,
रतीन्द्र रंजन पाण्डेय,गरिमा यादव,प्रिया यादव,श्रीप्रकाश राय,शिवशंकर सरोज,प्रभातरंजन त्रिपाठी,नरसिंह शर्मा,अजय कुमार जायसवाल,रूद्रपाल यादव,दीनानाथ,भुनेश्वर चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version