पत्नी को जलाकर मारने का आरोपी पति गिरफ्तार
देवरिया। अञया गांव की रहने वाली किरण देवी का उनके पति से कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। विवाद के बाद रहस्यमय परिस्थिति में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसके बाद परिवार जन उसे लेकर देवरिया पहुंचे। जहां चिकित्सकों की सूचना पर मजिस्ट्रेट ने महिला का बयान दर्ज किया।
Advertisement
महिला ने अपने पति लाल बहादुर चौरसिया पर आग से जलाने का आरोप लगाया। महिला का बयान था की पति उसे मारता पीटता व दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। महिला की गंभीर स्थिति को देखकर डाक्टरो ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। इधर कोतवाली पुलिस ने लालबहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।