Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर के नीतीश ने फिर रचा इतिहास, मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी...

गोरखपुर के नीतीश ने फिर रचा इतिहास, मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश ने 19 घंटे में फतह किया माउंट किनाब्लू और भारत के सबसे तेज चढ़ने का ख़िताब हासिल किया।

मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालू 4095 मी फहराया तिरंगा।

अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अपनी पांचवी अंतरराष्ट्रीय चोटी को किया फतह।।

गोरखपुर शहर के लाल के नाम से जाने जानेवाले अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने मलेशिया देश की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालू 4095 मी. की चढाई के लिए दिल्ली से 5 जुलाई को मलेशिया के लिए हवाई जहाज रवाना हुए थे 6 जुलाई को मलेशिया के कोटा किनाबालू शहर पहुंचे।।

अगले दिन 7 जुलाई को डॉक्यूमेंटेशन कार्य पूरा किया।।

मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालू की चोटी को फतह कि तैयारी पूरी करने के बाद माउन्ट किनाबालू के लिए 8 जुलाई को सुबह 9.45 बजे नेशनल पार्क से चढाई कि शुरूआत किया एवं लगातार चढ़ाई करने के बाद पहले कैंप पर 3100 मीटर पर दोपहर 2.30 बजे पहुच गया ।।

लगातार बारिश एवं बड़े चट्टान रास्ते के रोड़ा बन रहे थे लेकिन मजबूत इरादे के आगे चट्टान टिक न सके न बारिस हौंसला को डिगा सकी.

9 जुलाई कि रात के 2:30 बजे 3100 मीटर से अपनी मंज़िल की और बढ़ा पर बारिश हल्की हुई और मैं मलेशिया कि सबसे ऊँची चोटी माउन्ट किनाबालू के लिए निकल गया कठिन चढ़ाई व खड़ी चढ़ाई को पार करते हुए सुबह 5:30 मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालू 4095 मी को फतह करके भारत का गौरव शाली तिरंगा झंडा फहराया।।

माउन्ट किनाबालू की ऊँची चोटी पर एच.पी.सी.एल. का लोगो भी लगाया है
एचपीसीएल के कार्यकारी निदेशक राजीव गोयल ने भी नीतीश को सफलतापूर्वक चढ़ाई के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।।

आपको बताते चले की नीतीश अभी तक जितने पर्वतो को फतह किया है हर पर्वत से एक न एक जन-जागरूकता का सन्देश दिया है चाहे वह सर्व शिक्षा अभियान हो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ या हमारे बिच का तीसरा समुदाय ट्रांसजेंडर समुदाय हो, नीतीश हर पर्वत से कुछ न कुछ सन्देश देते आये है, इस बार इस अभियान मे नीतीश ने ग्रीन गोरखपुर के लिए – जितने मीटर क्लाइंब करंगे उतना पौधा गोरखपुर मे एचपीसीएल के साथ मिलकर लगाएंगे।।

पर्वतारोही नीतीश सिंह के इस मिशन के लिए 4 जुलाई को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड गोरखपुर के डीजीएम आशीष शर्मा ने एचपीसीएल का लोगो भेट किया, एवं इस अभियान के सफलता पूर्वक चढाई पूरी करने के बाद नीतीश सिंह को बधाई दी है ।।

अभी तक इन मुख्य चोटियों पर लहराया तिरंगा एवं जन जागरूकता के लिए दिये संदेश

  1. 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
  2. 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।
  3. 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।।
  4. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो(19340फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है जहा से उन्होंने थर्ड जेंडर किन्नर समाज के सम्मान हेतु संदेश दिया।।
  5. यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस(18510फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है,जहा से उन्होंने वैश्विक महामारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।।

6.अफ्रीका महाद्वीप की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु(14980फिट) को फतह किया।।

  1. टर्की देश की सबसे ऊँची चोटी माउंट आरारत (16854फिट) को फतह किया है

पर्वतारोही नीतीश सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा – रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड – चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई किये हैं।

Exit mobile version