गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में अपराधियों को पुलिस क़ानून का भय बस नाम मात्र रह गया है। अपराध चरम पर है हर रोज बदमाशों के हौसले और बुलंद होते जा रहे है।
मुख्यमंत्री के गृह जिले में सोमवार की दोपहर प्रॉपर्टी डीलरों का दो गुट कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया में भिड़ गया। मारपीट के बाद दोनों गुट के लोगों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की।
घटना के बाद बाइक से भाग रहे प्रॉपर्टी को दूसरे गुट के लोगों ने दो किलोमीटर पीछा कर मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास बीच सड़क पर गोली मार दी। घटना के बाद भगदड़ मच गई।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने कार सवार एक युवक को गोली मारी है। पेट में गोली लगने से गंभीर तौर पर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां से घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से खाली खोखा मिला है।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसएसपी ने भी जाकर हालात का जायजा लिया है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस और क्राइम विभाग को लगाया है।
48 घण्टे में दूसरी वारदात-
बशारतपुर की रहने वाली 40 वर्षीय निवेदिता मेजर उर्फ डेविना पत्नी मनीष मेजर रविवार की दोपहर में 16 वर्षीय बेटी डेलसिया के साथ रहती हैं। दोनों साथ में स्कूटी से अपने मायके सेंट जॉन चर्च बशारतपुर से अपनी ससुराल रामजानकी नगर पूर्वी में स्थिति मिलन लॉन जा रही थी।
तभी बाइक सवार बदमाशों ने प्रधानाध्यापिका और उसकी बेटी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी की हालत नाजुक बनी है। शहर में नाकाबंदी कर पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।