बॉयफ्रेंड के घर के सामने बारिश में धरने पर बैठी गर्लफ्रेंड, परिवार वालों ने स्वीकार किया बहू
Advertisement
रविवार की शाम लडकी के सब्र का बांध टूट गया। वह बॉयफ्रेंड के घर पहुंच गई। उसने बॉयफ्रेंड के परिवारवालों से बात की। बात नहीं बनी तो वहां धरने पर बैठ गई। बारिश में भी वहीं बैठी रही।
इस बीच गांववालों ने लड़के के परिवार को समझाने की कोशिश की। दोपहर बाद लड़के के घरवालों का दिल पसीजा। उन्होंने लड़की को घर की बहू बनाने पर सहमति दे दी। इसके बाद बारिश में भीग रही लड़की को घर में लाया गया। लड़के ने उसे जीवन संगिनी मान लिया।