नौतनवा विधायक अमन मणि त्रिपाठी कर रहे हैं शादी, शहर के एक होटल में हो रहा समारोह

587

गोरखपुर। महराजगंज के नौतनवां सीट से हमेशा चर्चा में रहने वाले निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी समारोह गोरखपुर के एक होटल में चल रहा है।

Advertisement

विधायक अमनमणि का विवाह ब्राम्हण परिवार की लड़की ओशिन पांडेय के साथ हो रहा है। लड़की के परिवार वाले भोपाल के बताए जा रहे है। अमन का विवाह लॉकडाउन की वजह से बहुत साधारण तरीके से हो रहा है।

आपको बता दें की अमनमणि पिछले दिनों लॉकडाउन में उत्तराखंड के चमोली जिले में लॉक डाउन का उलंघन करते पकड़े गए थे। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले पर काफी विवाद हुआ था।