वन कर्मियों ने पौध लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया

362

महराजगंज जिले के वन प्रभाग गोरखपुर के बांकी रेंज पनियरा के धवई वीट में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर सागौन,नींम,बकैन आदि तरह के पौध लगाकर प्रर्यावरण दिवस मनाया गया।

Advertisement

इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी महेश चन्द्र ने कहा कि पौधों से ही मनुष्य को आक्सीजन मिलता है साथ ही पौधे ही शुद्ध वातावरण देते हैं।

पौधे से ही मनुष्य जीवन सम्भव है जिस दिन पृथ्वी पर पौधे नहीं रहेंगे उस दिन मनुष्य का जीना दूभर हो जायेगा। इसलिए आप सभी लोग अपने घर के अगर बगल कम से कम एक एक पौधे जरुर लगावें और अगर बगल रहने वाले लोगों को भी पौध लगाने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी महेश चन्द्र,पनियरा प्रधान पति राजेश पाल,वन दरोगा अजित पति त्रिपाठी,वन दरोगा सूर्यनाथ यादव, वरिष्ठ लिपिक बदरुज्जमा खां,वन रक्षक जितेन्द्र कुमार,माली रामहरी,माली आजाद, सतेन्द्र सिंह,अमृश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।