Home गोरखपुर सामान निकालने को लेकर मकान मालकिन से विवाद, किराएदार ने मारी गोली

सामान निकालने को लेकर मकान मालकिन से विवाद, किराएदार ने मारी गोली

गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के ईस्टर्नपुर में बुधवार की रात करीब 11 बजे किरायेदार से कहासुनी के दौरान मकान मालकिन को गोली मार दी गई। पेट और हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को बीआरडी मेडिकल कालेज में उन्हें भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आसपास के भरोसे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जुटाने के लगी।

पादरी बाजार स्थित मोहम्मदनगर निवासी मोहम्मद नायब खाड़ी देश में रहकर कमाते हैं। ईस्टर्नपुर में भी उनका एक मकान है। मोहम्मद नायब की पत्नी कलीमुलनिशा ईस्टर्नपुर वाले मकान में रहती हैं।

इस मकान में कई किरायेदार भी रहते हैं। खुद को पति-पत्नी बताने वाला एक युगल ने दो सप्ताह पहले कलीमुलनिशा के मकान में किराये पर कमरा लिया था। तीन-चार दिन बाद ही उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

इसके बाद कमरे में ताला बंद कर वे चले गए। दूसरे दिन महिला लौटकर आई और कलीमुलनिशा से अपनी गैरमौजूदगी में कथित पति को कोई भी सामान न ले जाने देने की बात कह कर चली गई।

बुधवार की रात महिला का पति दो लोगों के साथ आया और कमरे का ताला खेलकर सामान ले जाने की कोशिश करने लगा। कलीमुलनिशा ने उसे ऐसा करने से मना किया। इसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक ने तमंचा निकालकर उन्हें गोली मार दी। पेट और हाथ में उनको गोली लगी है।

पड़ोसियों के घर में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज में भी महिला का कथित पति शाम को बाइक से तीन लोगों के साथ कई बार कलीमुलनिशा के घर तक आते-जाते दिखाई दे रहा है।

कुछ पड़ोसियों ने महिला के पति और उसके दो दोस्तों को कलीमुलनिशा के घर के अंदर जाते हुए देखने का भी दावा किया है।

मौके पर एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ और सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह पहुंचे गए। एसपी सिटी ने महिला और उसके पति के बारे में पता लगाने का निर्देश दिया है। उधर, डॉक्टरों ने महिला की स्थिति गंभीर बताई है।

Exit mobile version