देवरिया: मुम्बई से 4 दिन पहले लौटे व्यक्ति की क़वारन्टीन सेंटर में मौत, हड़कंप

762

देवरिया। रामपुर कारखाना के पास एक प्राथमिक विद्यालय में क्‍वांरटीन किए गए 60 साल के विश्राम सिंह की रविवार को मौत हो गई। वह चार दिन पहले मुंबई से कैंसर का इलाज करा कर गांव लौटे थे। परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के साथ उन्‍हें विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। मौत की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

Advertisement
मुम्बई में चल रहा था कैंसर का ईलाज

देसही देवरिया विकासखंड के हरैया बसंतपुर निवासी राइस मिलर विश्राम सिंह कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल मुम्बई में चल रहा था। उनकी पित्‍त की थैली में कैंसर की शिकायत थी। उनके बड़े बेटे रविंद्र सिंह मुंबई में नौकरी करते हैं।

दो महीने पहले गए थे इलाज कराने

करीब दो महीने पहले विश्राम सिंह परिवारीजनों के साथ इलाज कराने बड़े बेटे के पास मुंबई गए। लेकिन कैंसर के अंतिम स्टेज में होने के चलते चिकित्सकों ने घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिवारीजन एंबुलेंस बुक कराकर घर के लिए चल दिए।

सात मई को मुम्बई से सब गांव पहुंचे थे

मुम्बई से लौटने की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान वेद व्यास सिंह पुरे परिवार को लेकर देवरिया जिला चिकित्सालय ले गए। वहां पर थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद चिकित्सकों ने विश्राम सिंह समेत आधा दर्जन परिजनों को क्वारंटीन सेंटर में रहने की सलाह दी।

रविवार की सुबह हुई मौत

रविवार की तड़के विश्राम सिंह की मौत हो गई। सूचना पर देसही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.ओपी सिंह आधा दर्जन चिकित्साकर्मियों के साथ सेंटर पर पहुंचे। चिकित्सा प्रभारी डॉ.ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि दाह संस्कार से पहले कोरोना टेस्‍ट के लिए नमूना लिया जा रहा है।