लखनऊ। यूपी में कोविड 19 यानी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कल शाम तक प्रदेश में 139 कोरोना के नए पॉजिटिव मरीज पाए गए।
पूरे राज्य में अबतक कोराना से 43 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल कोविड 19 के मरीजों का आंकड़ा 2645 पहुंच गया है।
कोरोना अब प्रदेश के 64 जिलों में अपने पांव पसार चुका है। आगरा अब तक का सबसे प्रभावित जिला है यूपी के लभगभ हर 5 में से एक मरीज आगरा का है
संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ़ विकासेंदु अग्रवाल ने आंकड़े जारी कर सभी जिलों के मरीजों की संख्या बताई।
- आगरा में 596
- लखनऊ में 226
- गाजियाबाद में 82
- नोएडा में 168
- लखीमपुर खीरी में 4
- कानपुर में 256
- पीलीभीत में 3
- मुरादाबाद में 115
- वाराणसी में 64
- शामली में 27
- जौनपुर में 8
- बागपत में 17
- मेरठ में 114
- बरेली में 10
- बुलंदशहर में 55
- बस्ती में 32
- हापुड़ में 34
- गाजीपुर में 6
- आजमगढ़ में 8
- फिरोजाबाद में 147
- हरदोई में 2
- प्रतापगढ़ में 10
- सहारनपुर में 202
- शाहजहांपुर में 1
- बांदा में 7
- महाराजगंज में 7
- हाथरस में 7
- मिर्जापुर में 3
- रायबरेली में 44
- औरैया में 12
- बाराबंकी में 2
- कौशांबी में 2
- बिजनौर में 34
- सीतापुर में 20
- प्रयागराज में 10
- मथुरा में 27
- बदायूं में 16
- रामपुर में 25
- मुजफ्फरनगर में 24
- अमरोहा में 30
- भदोही में 2
- इटावा में 3
- कासगंज में 2
- संभल में 21
- उन्नाव में 3
- कन्नौज में 7
- संत कबीर नगर में 25
- मैनपुरी में 7
- गोंडा में 3
- मऊ में 1
- एटा में 11
- सुल्तानपुर में 3
- अलीगढ़ में 42
- श्रवास्ती में 6
- बहराइच में 14
- बलरामपुर में 1
- अयोध्या में 1
- जलौन में 5
- झांसी में 9
- गोरखपुर में 3
- कानपुर देहात में 1
- सिद्धार्थ नगर में 4
- देवरिया में 2
- महोबा में 2