Home पूर्वांचल देवरिया देवरिया से बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी चुनाव खत्म होते ही पार्टी...

देवरिया से बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी चुनाव खत्म होते ही पार्टी से सस्पेंड

देवरिया सदर सीट से प्रत्याशी रहे अभय नाथ त्रिपाठी को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष नितिश कुमार ने शुक्रवार की शाम विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में यह कार्रवाई की है। उधर अभय नाथ त्रिपाठी ने कहा है कि चुनाव हारने के बाद ही उन्होंने बसपा छोड़ दिया था।

देवरिया सदर सीट पर हुए उपचुनाव में करारी हार मिलने के बाद बहुजन समाज पार्टी ने ठिकरा प्रत्याशी के सिर पर फोड़ा है।

एकाएक बदले घटनाक्रम में शुक्रवार को पार्टी ने उपचुनाव में प्रत्याशी रहे अभय नाथ त्रिपाठी को बसपा से निष्कासित कर दिया।

अभय नाथ त्रिपाठी 2017 के आम चुनाव में भी देवरिया सदर सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे थे। इन दोनों चुनावों में उन्हे न सिर्फ हार का सामना करना पड़ा बल्कि तीसरे स्थान पर रहे।

उपचुनाव में बसपा के मतों में काफी गिरावट आ गई और पार्टी को महज 22,069 वोट ही मिले थे।

आम चुनाव के मुकाबले यह करीब सात हजार कम था।
पार्टी को मिली करारी हार के बाद से ही तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

अब बसपा ने प्रत्याशी के सिर ही इसका ठिकरा फोड़ते हुए अभय नाथ त्रिपाठी को निष्कासित कर दिया है।

हलांकि जिलाध्यक्ष की तरफ से जारी पत्र में अभय नाथ त्रिपाठी के ऊपर अनुशासनहीनता के साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है।

Exit mobile version