देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत जो पूर्व में उत्तराखंड की पर्यटन मंत्री रही है। आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
अमृता रावत उनका सैंपल प्राइवेट लैब में लक्षण पाए जाने पर भेजा गया था। जिसके बाद आज अमृता रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अमृता रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके पूरे निजी स्टाफ में हड़कंप मच गया है। कई स्टाफ संपर्क में आये थे जिनमें अब खौफ कायम है।
सबसे बड़ी बात लगातार दो कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज शामिल हए हैं। ऐसे में अब उत्तराखंड कैबिनेट पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।