ब्रेकिंग: महराजगंज में जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि की गोली मार कर हत्या

1066

महराजगंज। महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया बरगदवा निवासी जिला पंचायत सदस्य अमरावती के पुत्र जितेंद्र यादव को अज्ञात बदमाशों ने आज दिन सोमवार को फिर एकबार ताबड़तोड़ गोली मार कर फरार हो गए। गोली लगने के बाद युवक को ग्रामीणों के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र बनकटी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

वही इस घटना में मृतक का एक करीबी गंभीर रूप से घायल हो गया। जितेंद्र यादव की मौत के बाद परिजन अस्पताल के सामने शव को रखकर प्रदर्शन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।।

मिली खबर के अनुसार वार्ड नंबर 28 के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव की घटना नया नही है। यह दूसरी बार गोली मारी गई है।

इसके पहले उनपर बीते 7 अक्टूबर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी थी।यदि पुलिस उचित कार्रवाई की होती तो आज उनके परिवार को यह दिन नही देखना पड़ता। यह हादशा पुरन्दरपुर पुलिस पर अनेको सवाल खड़ा कर रहा है।