Home उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रीति उमर बनी बड़हलगंज की चेयरमैन कड़े मुकाबले में मिली...

भाजपा की प्रीति उमर बनी बड़हलगंज की चेयरमैन कड़े मुकाबले में मिली जीत

बड़हलगंज । बड़हलगंज नगर पंचायत चुनाव के परीणाम की घोषणा शनिवार को गोला के वीएसएवी इंटर कालेज के मैदान में की गई। जिसमें भाजपा की प्रीति उमर पत्नी महेश उमर ने अपने प्रतिद्वंद्वी संध्या जायसवाल पत्नी
सूरज जायसवाल को 37 मत से हराकर जीत हासिल कर लिया‌। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है।

शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना में पहले राउंड में सपा की संध्या जायसवाल को 938 मत वहीं भाजपा की प्रीति उमर को 865, पीस पार्टी की नीलू यादव को 625 मत प्राप्त हुए थे। दुसरे राउंड में सपा को 2030 मत वहीं भाजपा को 1862 मत प्राप्त हुई। कड़ाके की टक्कर तीसरे राउंड में सपा को 842 तो भाजपा को 889 व पीस पार्टी को 564 मत प्राप्त हुए।

चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने अपने वोटों को इजाफा करते हुए भाजपा को 981 सपा को 894 वहीं पीस पार्टी को 366 मत मिले। वहीं पांचवें राउंड में काफी उतार चढ़ाव हुआ और अंत तक भाजपा बढ़त बनाई रही और लास्ट में 37 मतों से सपा की संध्या जायसवाल को हराकर भाजपा की प्रीति उमर चुनाव जीत गई। प्रीती उमर को 4581 व सपा की संध्या जायसवाल को 4544 मत प्राप्त हुआ है।

तीसरे स्थान पर पीस पार्टी की नीलू यादव रही। उन्हें 2711 मत प्राप्त हुआ। नगर पंचायत में कुल अध्यक्ष पद के लिए 15 उम्मीदवार थे। पहली बार बड़हलगंज में सामान्य सीट पर महिला चेयरमैन बनी है। इसके पूर्व भाजपा के भोलानाथ उमर व विश्वमोहन प्रसाद भाजपा के चेयरमैन रह चुके हैं। निवर्तमान पीस पार्टी की दुर्गा देवी चेयरमैन रही। विजयी प्रत्याशी को तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला द्वारा जीत का प्रमाणपत्र दिया गया‌।

Exit mobile version