सात समंदर पार भोजपुरिया परिवार कर रही समाज के लोगों की सेवा, हर तरफ हो रही सराहना
भोजपुरिया परिवार एक ऐसा परिवार जो सात समुंदर पार संयुक्त अरब अमीरात में भोजपुरी भाषी लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है साथ ही समय-समय पर अपने सामाजिक ,सांस्कृतिक कार्यक्रम को भारत के दूर रहकर भी बहुत ही सुंदर तरीके से संपादित करने के लिए जाना जाता है।

परिवार एक ऐसा शब्द है जो बिना समरसता के हो ही नहीं सकता।
हम जिस भोजपुरिया परिवार की बात कर रहे हैं उस “भोजपुरिया परिवार” की नीव आज से पांच वर्ष पूर्व अमरेंद्र सिंह – कन्हौली देवरिया, विकास चंद्रा (श्रीराम बाबू दवा व्यवसायी परिवार)-सीवान, ई.अजय शाही- सी सी रोड देवरिया ,ई.शिवाजी गुप्ता – मदनपुर देवरिया व राजू गुप्ता जोकवाँ बाजार कुशीनगर ने रखा था, जिसके सदस्यों की संख्या आज हज़ारो में है।
भोजपुरिया परिवार उस समय चर्चा में आया जब करोना कॉल में 182 भारतीयों को एक चार्टर प्लेन दुबई से लखनऊ के लिए आया। यह प्लेन किसी और ने नहीं बल्कि भोजपुरिया परिवार ने अपने दम पर दुबई से भारत भेजा था ।