ब्रेकिंग: रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

420

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद पिछले दिनों चर्चा में रहे रिपब्लिक टीवी के एडिटर पत्रकार अर्नब गोस्वामी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अर्नब को गिरफ्तार करने पुलिस उनके घर पहुंची थी। अर्नब ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। कहा गया है कि उनकी सास-ससुर के साथ-साथ बेटे और पत्नी से भी मारपीट की गई।

वहीं पुलिस के इस ऐक्शन को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रेस की आजादी पर हमला बताया जा रहा है। यहां राज्य की शिवसेना सरकार को निशाने पर लिया जा रहा है।

किस मामले में हुई गिरफ्तारी-
जानकारी के मुताबिक, अर्नब को सुसाइड के लिए कथित रूप से उकसाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह मामला साल 2018 का है। तब 53 साल के इंटिरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने सुसाइड कर लिया था। दोनों ने अलिबाग में सुसाइड किया था। अन्वय द्वारा लिखे सुसाइड नोट में कथित रूप से यह लिखा पाया गया था कि गोस्वामी और अन्य दो (फिरोज शेख और नितिश सारदा) ने उन्हें 5.40 करोड़ रुपये नहीं दिए, जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी।

गिरफ्तारी पर BJP ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा-


सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, बीजेपी नेता कीरीट सौम्या ने इसे प्रेस की आजादी पर हमला बताया है। जावड़ेकर ने लिखा, ‘मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है। यह इमरजेंसी की तरह ही महाराष्ट्र सरकार की कार्यवाही है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।’