भाकीयू लोकशक्ति पार्टी ने राजकुमार पासवान को बनाया महराजगंज का जिलाध्यक्ष

455

महराजगंज। जिले के पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा कला निवासी राजकुमार पासवान को भा कि यूं लोकशक्ति पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
यह जानकारी भाकियू लोकशक्ति पार्टी प्रदेश सचिव रजत कुमार ने मोबाईल फोन से नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान को दी।प्रदेश सचिव रजत कुमार ने बताया कि राजकुमार पासवान को भाकियू लोकशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और किसानों के हित में जाति धर्म के भेदभाव से उपर उठकर यूनियन को मजबूत करने का प्रयत्न करेंगे।राजकुमार पासवान को भाकियू लोकशक्ति पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के गोरखपुर व बस्ती मण्डल के वरिष्ठ अध्यक्ष बीपी लहरी, बस्ती के जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय,अकबरपुर के जिलाध्यक्ष मुहम्मद शैफ, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष एहसानुल हक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाराणसी मण्डल पिंटू कुमार, एडवोकेट अर्जुन कुमार, एडवोकेट बीरबहादुर,कन्हैया कुमार,आलोक कुमार त्यागी, दिलीप कुमार सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया है।

Advertisement