विवाद कर रहे मनबढ़ों को रोका तो सिपाहियों पर हमला, गंभीर रूप से घायल

386

देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के नेतवार गांव में शनिवार की रात पुलिस पर टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Advertisement

पुलिसकर्मी सादी वर्दी में गाड़ी से कही जा रहे थे। उपद्रवियों ने सड़क पर खड़ी एक कार और चार बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची चार थानों की फोर्स ने करीब 22 लोगों को हिरासत में ले लिया।

सिपाही संजय यादव की तहरीर पर सात नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर पुलिस पर हमला करने और सात क्रिमिनल लॉ की गंभीर धाराओं में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। रविवार को सीओ अंबिका प्रसाद ने घटनास्थल का दौरा किया।

प्रभारी निरीक्षक प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि थाने के हेडकांस्टेबल शिवशंकर यादव अपने तीन साथियों संजय यादव, सौरभ सिंह और विक्रम पटेल के साथ बरांव-पकड़ी मार्ग पर रात करीब आठ बजे किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

नेतवार के पास कुछ युवक शराब के नशे में विवाद कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस कर्मचारियों पर हमलावर हो गए।