गोरखपुर: प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने बीच सड़क मारी गोली, 48 घण्टे के भीतर दूसरी वारदात

709

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में अपराधियों को पुलिस क़ानून का भय बस नाम मात्र रह गया है। अपराध चरम पर है हर रोज बदमाशों के हौसले और बुलंद होते जा रहे है।

Advertisement

मुख्यमंत्री के गृह जिले में सोमवार की दोपहर प्रॉपर्टी डीलरों का दो गुट कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया में भिड़ गया। मारपीट के बाद दोनों गुट के लोगों ने 10 राउंड से अधिक फायरिंग की।

घटना के बाद बाइक से भाग रहे प्रॉपर्टी को दूसरे गुट के लोगों ने दो किलोमीटर पीछा कर मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास बीच सड़क पर गोली मार दी। घटना के बाद भगदड़ मच गई।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने कार सवार एक युवक को गोली मारी है। पेट में गोली लगने से गंभीर तौर पर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां से घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से खाली खोखा मिला है।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसएसपी ने भी जाकर हालात का जायजा लिया है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस और क्राइम विभाग को लगाया है।