रावण का अंत होते ही आज फिर हर घर में गूंजे जय श्री राम के जयकारे

598

रामानंद सागर की रामायण दर्शकों को एक बार फिर से काफी पसंद आ रही है। वहीं ये धार्मिक धारावाहिक इस वक्त दर्शकों को काफी रोमांचित भी कर रहा है। रामायण में राम की विजय और रावण के अंत को अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय से जोड़ कर देखा जाता है। आज सुबह के एपिसोड में श्री राम और रावण के बीच भीषण युद्ध देखने को मिला था। यानी अधर्म और धर्म की जंग देखने को मिली थी। जहां एक तरफ रावण की सेना के तमाम महाबली रणभूमि में धराशाई हो गए थे, तो वहीं श्री राम की सेना के सभी पराक्रमी योद्धा रावण वध के साक्षी बने हैं।

Advertisement

एक बार फिर टीवी पर प्रसारित हुई रामायण में रावण वध होते ही मोहल्लों से जय श्री राम की गूंज सुनाई दी। हर कोई अपने घर में ही इस पल को महसूस करने के बाद राम नाम में खो गया। यही नहीं टीवी पर प्रसारित होने वाले रामायण ने टीवी जगत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

मिलियन में नहीं बल्कि बिलियन में इसके दर्शक पहुँच गए। आज एक बार पुनः बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। आप सभी को जय श्री राम।