कोरोना के चलते गोरखपुर जेल से छूटे कैदी पुलिस के लिए बने सरदर्द
कोरोना प्रकोप के चलते जेल से अंतरिम जमानत पर छोड़े गए बंदी लॉकडाउन में फिर अपराधों को अंजाम देने में जुट गए हैं। कई को पुलिस ने दोबारा अपराधों को अंजाम देने में गिरफ्तार किया है।
ये पुलिस के लिए एक बार फिर से सिरदर्द साबित हो रहे हैं। लिहाजा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने इनकी निगरानी और सख्त कर दी है।
मंडलीय जेल से अब तक 201 बंदी और 26 कैदी छोड़े जा चुके हैं। इनमें अधिकांश गोरखपुर के हैं। बंदियों में अधिकांश सात साल या उससे कम सजा वाले अपराधों चोरी, छिनैती, मारपीट, कच्ची शराब की तस्करी आदि में बंद थे। जेल से छूट कर घर जाने के बाद ये फिर अपने काम में जुट गए हैं।