CMO साहब! एक नज़र रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी डालिए
महाराजगंज। महराजगंज जनपद के नौतनवां विकास खंड कार्यालय से सटे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र रतनपुर पर CMO साहब को एक नज़र ड़ालने की जरूरत है। यहां की बदहाल व्यवस्था देखें। इसी सरकारी अस्पताल के भरोसे करीब सैकड़ों ग्राम पंचायत की स्वास्थ्य सेवाएं जुड़ी है और क्षेत्र के लाखों लोगो के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान इसी सीएचसी पर होना हैं।
लेकिन इस सरकारी अस्पताल का हाल बद से भी बत्तर हैं। यह सीएचसी लगभग तीस बेड का है लेकिन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इतने बड़े अस्पताल में आने वाले मरीजों या साथ में आने वाले परिजनों के लिए पीने के लिए पानी या अन्य ज़रूरत के लिये मात्र एक ही नल का है।
कर्मचारियों से बात करने पर उन्होने बताया की डिलवेरी का केस इस अस्पताल में रोजाना पांच-सात आ जाता है। जब कि आलम यह है कि यह सीएचसी में सालों से महिला डाक्टर से खाली पड़ा है। सवाल यह उठता है कि यहां महिला मरीजों का इलाज कैसे होता है? इलाज होता भी है या ऐसे मरीजों को प्राइवेट अस्पताल का रास्ता दिखा दिया जाता है?