कुशीनगर में बुद्धा स्टेडियम में होने वाले भाजपा महिला मोर्चा सम्मेनल की तैयारियों का लिया गया जायजा

457

कुशीनगर : कुशीनगर बुद्धा स्टेडियम में बुधवार को होने वाले भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है।

Advertisement

सोमवार को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने अपने संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर मैदान में तैयारी कार्य का जायजा लिया। विधायक ने बताया कि इस सम्मेलन में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमे भाजपा सरकार ने महिला सशक्तीकरण और उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है।

कार्यक्रम की संयोजक महिला मोर्चा की महामंत्री डा. सीमा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय महिला पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री राणा प्रताप राव, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिशंकर राय, रूपम सिंह, उमेश उपाध्याय, साकेत मिश्र आदि उपस्थित रहे।