नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पकड़ा गया प्रतिबंधित पॉलीथिन

576

गोरखपुर।

Advertisement

जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित करने के बावजूद पॉलिथीन और थर्माकोल से बने बर्तनों की व्यापारी चन्द रूपयों के लिए धड़ल्ले से ख़रीद-फरोख्त कर रहे हैं नगर निगम टीम द्वारा भारी भरकम जुर्माना लगाने के बावजूद व्यापारी बाज़ नही आ रहे हैं। नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह व अपर नगर आयुक्त डी के सिन्हा के नेतृत्व मंगलवार को नवीन गल्लामंडी में चाबुक चलाते हुए लाखों के प्रतिबंधित पॉलिथीन और थर्माकोल से बने बर्तनों को जप्त किया और दुकानदार पर पचास हजार का जुर्माना लगाया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त डी के सिन्हा उप नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं नगर मजिस्ट्रेट बताया कि मुक्त व्यापारी के ऊपर इससे पहले भी 25 हजार का समन शुल्क वसूला गया था इस बार 50 हजार के समन शुल्क के साथ प्रतिबंधित पॉलीथिन व थर्माकोल से निर्मित गिलास व प्लेट को जप्त किया गया अगर आगे भी गुप्त व्यापारी के यहां से प्रतिबंधित पॉलिथीन वगैरह बरामद होता है तो भारी जुर्माना लगाते हुए जेल भेजने का कार्य किया जाएगा यह हमारा अभियान आगे भी चलता रहेगा।