फरेंदा में हुआ सपा और बसपा नेताओं का भरत मिलाप

474

मनोज दुबे।

Advertisement

लोकसभा 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी का गठबंधन हो गया। आज दोनों पार्टियों के अध्यक्षों ने लखनऊ स्थित होटल ताज में प्रेस वार्ता किया। वार्ता खत्म होने के बाद प्रदेश भर में सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारे लगाकर बधाइयां देते रहे।

महराजगंज के फरेंदा में भी यही हाल रहा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण कर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई और नारे लगाए। समाजवादी पार्टी के नेता बृजेश शर्मा, चंदन त्रिपाठी, राहुल शर्मा, परशुराम निषाद आदि दोनों पार्टियों के नेता उपस्थित थे।