महाराजगंज में 6 कोरोना पॉजिटिव, तब्लीगी जमात में हुए थे शामिल

898

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में शामिल होकर घर आए महराजगंज जिले के कोल्हुई व पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के 21 लोगों में से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Advertisement

जिले में रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। महराजगंज के जिला महिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती तबलीगियों में से 6 पाजिटिव पाए गए हैं।

इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने जगदौर सीएससी पर बनाए गए विशेष आइसोलेशन वार्ड में सिफ्ट कर दिया है। वहाँ पर चिकित्साकर्मियों के अलावा अन्य किसी के जाने पर रोक लगा दी गई है।

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग, सोनपिपरी खुर्द, एकसड़वा गांव, बड़हरा इंद्रदत्त तथा पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर फुलवरिया तथा इसी थाना क्षेत्र के विशुनपुर कुर्सियां निवासी कुल 21 लोग शामिल हुए थे।

जिले में आने पर इन सभी लोगों को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अप्रैल को महराजगंज के जिला महिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया था।

क्वारंटाइन किए गए सभी लोगों की जांच के लिए नमूना गुरुवार भेजा गया था।