Home पूर्वांचल महराजगंज 5 महीने पहले गायब हुई लड़की का बॉयफ्रेंड आया थाने, बोला हत्या...

5 महीने पहले गायब हुई लड़की का बॉयफ्रेंड आया थाने, बोला हत्या कर नदीं में फेंक दिया हूँ

गोरखपुर। चार महीने पहले महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र से गायब एक लड़की के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर थाने में पहुंचे एक युवक ने थाने में पुलिसवालों को बताया कि वह कोल्हुई क्षेत्र की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर फरार हो गया था।

आए दिन से उससे बात बात पर विवाद हो रहा था। इससे आजिज होकर उसने उसकी हत्या कर शव राप्ती नदी में फेंक दिया।

उसने पुलिस से रिक्वेस्ट की कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। युवक के इस बयान से पुलिस सन्न रह गई। युवक को हिरासत में लेने के बाद कोल्हुई पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी गई।

सिद्धार्थनगर के जोगिया पुलिस की सूचना पर फरेंदा सीओ अशोक कुमार सिंह, कोल्हुई एसओ राम सहाय चौहान, चौकी इंचार्ज रामजीत प्रसाद रविवार को राप्ती नदी के उस स्थान पर पहुंच गए जहां युवक हत्या कर युवती के शव को फेंकने का दावा कर रहा है। गोताखोर की मदद से पुलिस शव ढूंढने का प्रयास कर रही है, लेकिन रविवार की देर शाम तक शव नहीं मिला था।
जिस युवती की हत्या की बात सामने आ रही है वह कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बीते 29 फरवरी को वह घर से गायब हो गई थी। काफी ढूंढने के बाद जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने कोल्हुई थाने में तहरीर दी थी।

इसके आधार पर कोल्हुई पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब उसी प्रकरण में हत्या की बात सामने आने के बाद सनसनी मच गई है।

जोगिया क्षेत्र का रहने वाला है आरोपित

कोल्हुई क्षेत्र की युवती की हत्या कर नदी में शव को फेंकने की बात कह कर सनसनी मचाने वाला युवक सिद्धार्थनगर जनपद के ग्रामसभा टड़िया थाना जोगिया उदयपुर का निवासी बताया जा रहा है।

Exit mobile version