Home न्यूज़ 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटें सपा गठबंधन जीतेगी:...

2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटें सपा गठबंधन जीतेगी: नरेश उत्तम

गोरखपुर।

तीसरी बार विधान परिषद सदस्य चुने जाने और गोरखपुर आगमन पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आज गोरखपुर के सत्यम लान में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।मीडिया से बात करते हुए नरेश उत्तम ने बताया कि योगी सरकार भ्रष्ट सरकार है और इस सरकार में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई हैं।इस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।गोरखपुर लाइव के सवाल पर कि 2019 में आपकी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कितनी सीटें जीतेंगे?

इस पर नरेश उत्तम ने बोला कि कितनी सीटों पर सपा लड़ेगी ये तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निर्णय लेंगे परन्तु ये तय हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के 80 में से 80 सीटों पर सपा गठबंधन की ही जीत होगी।उन्होंने आज योगी द्वारा किये गए आलमबाग बस अड्डे के लोकार्पण पर बोला कि बस अड्डे का सब काम तो सपा ने कराया था योगी ने तो रिबन काट लोगो को मूर्ख बनाया हैं।

Exit mobile version