योगी के पैर छूकर छत्तीसगढ़ के CM ने भरा पर्चा

473

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। वह यहां के मुख्यमंत्री रमन सिंह के नामांकन में शामिल होने पहुंचे थे। उनके यहां पहुंचने पर रमन सिंह के घर में उनका स्वागत किया गया। रमन सिंह, उनकी पत्नी और बेटे ने योगी आदित्यनाथ के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। योगी की आरती उतारी गई और माल्यार्पण किया गया।

Advertisement

योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नामांकन के पहले योगी आदित्यनाथ का पूजन किया। घर पर पांच पंडित बुलवाए गए। पंडितों ने मंत्र पढ़े।

रमन सिंह के परिजनों ने योगी को माला पहनाया और उनकी आरती उतारी। उसके बाद रमन सिंह ने योगी की पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ ही उनकी पत्नी वीणा सिंह और बेटे अभिषेक सिंह ने भी योगी के पैर छुए