Home न्यूज़ यात्रीगण कृपया ध्यान दें लखनऊ इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के समय बदल...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें लखनऊ इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के समय बदल गए हैं

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यह आपके काम की खबर है। रेलवे कल यानी 15 अगस्त से कई ट्रेनों के समय में बदलाव कर रहा है ऐसे में अगर आप पुराने टाइम टेबल के हिसाब से स्टेशन पहुंचते हैं तो आपके ट्रेन निकल चुकी होगी इसलिए आपको फिल्मों में किए गए बदलाव को जानना अतिआवश्यक है।

रेलवे के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे से बनकर व इसके रूट से होकर चलने वाली 40 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

अब 12531 इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6.00 की जगह आधे घंटे पहले 5.30 बजे गोरखपुर से लखनऊ जंक्शन के लिए रवाना होगी।

इसके अलावा गोरखपुर-गोंडा 55025 पैसेंजर ट्रेन 5.20 की जगह 6.00 बजे रवाना होगी।

15114 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस गोरखपुर से रात 1.55 बजे,

12571 गोरखपुर-आनंदविहार वाया बढऩी गोरखपुर से शाम 6.45 बजे,

75012 गोरखपुर-डेमू ट्रेन गोरखपुर से सुबह 5.45 बजे,

15070 बादशाहनगर-गोरखपुर इंटरसिटी बादशाहनगर से शाम 4.55 बजे,

15008 कृषक एक्सप्रेस देवरिया सदर से सुबह 7.42 बजे,
11082 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस भटनी से दोपहर 2.30 बजे,

55075 सिवान-गोरखपुरसवारी गाड़ी सिवान से सुबह 10.30 बजे,

सिवान-थावे 55107 ट्रेन सिवान से सुबह 6.15 बजे,

कप्तानगंज-थावे डेमू ट्रेन 75010 कप्तानगंज से दोपहर 2.40 बजे रवाना होगी।

इसके अलावा 55029 नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी रात 12.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

Exit mobile version