हाल ही में केरल में आए मानसून से यूपी में मानसून एक बार फिर लौट आया है। यूपी के विभिन्न जिलों में सोमवार को हल्की-फुल्की बारिश हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने बताया कि आज पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार है।यूपी में इस बार अच्छी बारिश हुई है। इसका प्रमुख कारण मानसून का लगातार बने रहना है। मानसून के बने रहने से बीच-बीच में हो रही बारिश से धान की फसल को काफी फायदा पहुंचा है। हालांकि भारी बारिश से प्रदेश में जानमाल का नुकसान भी हुआ है। प्रदेश की प्रमुख नदियां गंगा-यमुना सहित इनकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं। नदी के किनारे बसे इलाके इनकी चपेट में आ गए हैं, जिससे ग्रामीणों को इलाकों से पलायन करना पड़ रहा हैं।मौसम विभाग ने अभी हफ्ते भर मानसून के बने रहने और भारी बारिश के आसार जताए हैं, जिससे नदियों के जलस्तर के बढ़ने का खतरा बना हुआ है। मौसम बदलने से तापमान पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा है। आज राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।