Home न्यूज़ महाराष्ट्र में ‘होलिका दहन’ की जगह ‘नीरव दहन’, 50 फीट ऊंची...

महाराष्ट्र में ‘होलिका दहन’ की जगह ‘नीरव दहन’, 50 फीट ऊंची नीरव की होलिका

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वरली स्थित बीडीडी चॉल में पीएनबी बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी का पुतला फूंका गया। यहां के स्थानीय लोगों नें 50 फीट ऊंची होलिका बनाई है, जिसपर नीरव मोदी का पुतला लगाया लगाया गया। होली के शाम इसका दहन कर दिया गया। पुरानी चॉल के बीच बना विशालकाय पुतला लोगों के आकर्षण का केंद्र था।
यहां रहने वाले स्थानीय लोगों ने नीरव मोदी का पुतला बनाया जो 50 फीट का था। पुतले पर लिखा गया है ‘पीएनबी घोटाला डायमंड किंग’। होली से एक दिन पहले पूरे देश में होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर देखा जाता है। होलिका दहन के मौके पर बीबीडी चॉल के लोगों ने नीरव मोदी को बुराई के प्रतीक के तौर पर दिखाया।
नीरव मोदी पीएनबी के 11 हजार 400 करोड़ रुपए के घोटाले का मुख्य अभियुक्त है। यह मामला सामने आने से पहले ही वह देश छोड़ कर भाग चुका है। इतना ही नहीं उसने जांच एजेंसियों से साफ तौर पर कह दिया है कि वह भारत नहीं लौटेगा और न ही जांच में सहयोग करेगा।
इस होलिका दहन के आयोजनकर्ताओं ने कहा कि जो नीरव मोदी ने किया है उससे देश की छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचा है। यहीं कारण है कि हम उसके पुतले को जला रहे हैं।

Exit mobile version