Home न्यूज़ पुलिस लाइन परिसर में पुलिस एवं प्रशासन के आला अफसरों ने झूम...

पुलिस लाइन परिसर में पुलिस एवं प्रशासन के आला अफसरों ने झूम कर खेली होली

गोरखपुर। होली के मौके पर आज पुलिस लाइन में पुलिस विभाग व प्रशासन के आला अधिकारियों ने जमकर होली खेली व होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया एडीजी दवा शेरपा ने होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी को बधाई दी ।

कार्यक्रम में एडीजी दावा शेरपा आईजी नीलाब्जा चौधरी मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल कुमार जिलाधिकारी गोरखपुर राजीव रौतेला एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज पुलिस अधीक्षक उत्तरी गणेश प्रसाद साहा पुलिस अधीक्षक नगर विनय कुमार सिंह पुलिस पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा अधीक्षक क्राइम आलोक वर्मा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कंपियरगंज आशुतोष कुमार इस्पेक्टर चिलुआताल राणा देवेंद्र सिंह इस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक इस्पेक्टर खोराबार सुधीर सिंह इस्पेक्टर चौरीचौरा बृजेश सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य थानों के थानाध्यक्ष एव चौकी इंचार्ज सहित पुलिस विभाग के जवान महिला कांस्टेबल अन्य कर्मचारी गण मौजूद थे भोजपुरी गायक राकेश श्रीवास्तव ने होली गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया अंत में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सकुशल होली समाप्त होने पर गोरखपुर की जनता को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया कार्यक्रम का संचालन चौकी इंचार्ज धर्मशाला प्रमोद सिंह ने किया
Exit mobile version