Home पूर्वांचल महराजगंज नव निर्माण बन्धे का निरीक्षण करने पहुँचे विधायक नौतनवा

नव निर्माण बन्धे का निरीक्षण करने पहुँचे विधायक नौतनवा

हरिनरायन यादव
महराजगंज के पुरन्दरपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत रोहणी नदी के तट बाँधो का निरीक्षण करने पहुँचे निर्दल बिधायक अमन मणि त्रिपाठी और साथ मे सिचाई बिभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
बताते चले कि बिधायक नौतनवा अमन मणि त्रिपाठी द्वारा चार माह पहले रोहणी नदी के टूटे बाँधो हाल जानने के लिए दौरा किया था।और मझार वासियो को भरोसा दिलाया था कि बरसात से पहले टूटे हुए बाँधो का निर्माण करा दिया जाएगा।और बाढ़ से होने वाले नुकसान को समय रहते उपाय कर लिया जाएगा।।
बन्धे का निर्माणलगभग तीन करोड़ की लागत से किया जा रहा है।सिचाई बिभाग के कर्मचारियों द्वारा यह जानकारी दिया गया।पिछले वर्ष के बाढ़ में लगभग आधा दर्जन जगह बन्धे टूट गए थे।बिधायक नौतनवा अमन द्वारा मझार वासियो को यह बताया कि आप लोगो को कोई दिक्कत न हो और किसी प्रसानियो से न गुजरे यही मेरी इच्छा है।बिधायक अमन मणि द्वारा अपने पिता अमर मणि त्रिपाठी का भी जिक्र किया गाया उनके द्वारा बताया गया कि आप सब मझार वासी पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के दिलो में बसते है।इस लिए पिता के नक्से कदम पर चल कर आप लोगो के बीच हमेसा पहुँच कर दुख दर्द को बांटने का काम करते रहेंगें।बिधायक नौतनवा के साथ बिधायक प्रति निधि नुरूलहुदा सुबराती डॉ मझारी प्रधान राधेश्याम व अवि बाबा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version