Home न्यूज़ दहेज मांगा तो लड़की पक्ष वालों ने दूल्हे का सिर मूड़ दिया..

दहेज मांगा तो लड़की पक्ष वालों ने दूल्हे का सिर मूड़ दिया..

आपने दहेज से जुड़े कई खबरें पढ़ी होंगी लेकिन जो लखनऊ में हुआ वो वाकई सोचने और हँसने पर मजबूर कर देंगी।असल मे शादी में दहेज की बाइक पसन्द नहीं आयी तो खुर्रमनगर में दूल्हा और उसके भाइयों ने निकाह से इनकार कर दिया। जिसके बाद घरातियों ने बारातियों से बहुत मिन्नते की परन्तु बारातियों को बात समझ नहीं आयी। दूल्हा और उसका भाई पल्सर की जगह अपाची बाइक लेने पर अड़ गए।इसके बाद उन्होने दो चार तोले सोने के हार की डिमांड कर दी।जिसके बाद लड़की पक्ष वालों का धर्य टूट गया और उन्होने बारातियों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने दूल्हे सहित चार लोगों का मुड़ दिया। मामला गर्म होता देख दूल्हे पक्ष से कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने बंधक बनाए लोगों को छुड़ाया और उन्हें थाने ले गई।

Exit mobile version