Home न्यूज़ डीडीयू एग्जाम कंट्रोलर अमरेन्द्र सिंह कानपुर भेजे गए

डीडीयू एग्जाम कंट्रोलर अमरेन्द्र सिंह कानपुर भेजे गए

लंबे समय से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक का कार्य देख रहे हैं अमरेंद्र कुमार सिंह का गुरुवार देर रात छत्रपति शिवाजी विश्वविद्यालय कानपुर ट्रांसफर कर दिया गया। अमरेंद्र कुमार सिंह को एग्जाम कराने का लंबा अनुभव था। हालांकि कई बार वह विवादों में भी रहे पिछले दिनों यूनिवर्सिटी एग्जाम के पेपर लीक के मामले में अमरेंद्र कुमार सिंह पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगा था। उनके ट्रांसफर को लेकर यूनिवर्सिटी में चर्चा जोरों पर है।

Exit mobile version