Home उत्तर प्रदेश जूता कांड के बाद अब संतकबीरनगर में हुआ कुर्सी कांड

जूता कांड के बाद अब संतकबीरनगर में हुआ कुर्सी कांड

अभी संतकबीरनगर में जूता कांड को हुए लगभग एक महीने ही हुए थे कि आज कुर्सी कांड हो गया. समर्थकों ने जमकर कुर्सियां तोड़ी. संतकबीरनगर के मेंहदावल में शनिवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यकर्ताओं के विवाद के चलते स्थागित हो गया। कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल और सदर क्षेत्र से विधायकाेें के समर्थन में और सांसद शरद त्रिपाठी के विरोध में नारेबाजी की। मेंहदावल के जगदगुरु शंकराचार्य इंटर कालेज में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित था। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को 1.55 बजे आना था। विवाद होने तक नहीं पहुंचे थे। मंच से भाषण चल रहा था। लगभग 2.10 बजे कार्यकर्ता मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल व सदर विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे के समर्थन में नारे लगाने लगे। तभी मंच से किसी व्यक्ति विशेष के समर्थन में नारेबाजी करने से मना किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का विरोध उग्र होता गया। मंच से शांत रहने की अपील होती रही पर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी तेज होती गई। सांसद के विरोध में भी नारे लगे। उग्र कार्यकर्ता कुर्सियां तोड़ने लगे। लगभग 15-20 मिनट तक बवाल होता रहा।

Exit mobile version