Home उत्तर प्रदेश चेतना तिराहे पर चलाया गया भाजपा सदस्यता अभियान..

चेतना तिराहे पर चलाया गया भाजपा सदस्यता अभियान..

गोलघर चेतना तिराहे पर आज प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान(युवा प्रभार) के द्वारा भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक सोनकर एवं उपाध्यक्ष विंध्यावासिनी के निर्देश पर प्रदेश मंत्री अजित बरनवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता निहारिका त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर तमाम लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी के तमाम कार्यकर्ता सहित जिलाउपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, प्रांजन सिंह, प्रखर अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version