श्यामदेउरवा पुलिस पर कार्यवाही न करने का महिला ने लगाया आरोप

461

परतावल

Advertisement

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली रह रही महिला के साथ गांव के ही दो लोगों ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने जान बचाने के डर से बात छुपा ली। लेकिन वह गर्भवती हो गई। कुछ महीनों बाद महिला के सास ससुर को इस बात की जानकारी हो गई जिससे महिला भयभीत हो गयी।
लोक लाज के डर से आरोपियों ने महिला का गर्भपात भी करा दिया और शिशू का शव कतरारी पुल के नीचे फेंक दिया जो पुलिस के हाथ लग गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। महिला उक्त आरोपियों पर कार्यवाही करने के लिए श्यामदेउरवां थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थक हार कर महिला ने आइजी जोन गोरखपुर व डीआईजी तथा मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है।