Home गोरखपुर बेलघाट में नदी में नहाने गए 5 छात्रों की डूबने से मौत,...

बेलघाट में नदी में नहाने गए 5 छात्रों की डूबने से मौत, शव बरामद

गोरखपुर। आज देर शाम बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित बेइली खुर्द गांव के समीप सरयू नदी में स्नान करने गए पांच छात्रों की डूबने से मौत हो गयी स्थानीय ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से सरयू नदी में जाल डाल के देर रात तक सभी शवो को बरामत कर लिया उसके बाद गांव में कोहराम मच गया।

कृष्णमुरारी शुक्ल का 14 वर्षीय बेटा सत्यम 8वीं का छात्र था। वह गोरखपुर में पढ़ता था। कृष्णमुरारी के भाई मदन मुरारी शुक्ला का 19 वर्षीय बेटा सौरभ गोरखपुर में ही बीएससी का छात्र था। तीन दिन पहले होली की छुट्टी के मौके पर दोनों घर आये थे।
इसी गांव के ध्रुवनारायण शुक्ल का 16 वर्षीय बेटा नितेश भी गोरखपुर में पढ़ता था। वह भी होली पर ही गांव गया था। ध्रवनारायण के भाई दिनेश शुक्ल का बेटा 17 वर्षीय बेटा अमन बेलघाट में इंटरमीडिएट का छात्र था। उरुवा थाना क्षेत्र स्थित परसा तिवारी निवासी सूर्यपति त्रिपाठी का 18 वर्षीय बेटा आदर्श मुंबई में मेडिकल छात्र था, वह गांव आया था। वह दो दिन पहले वह भी अपने ननिहाल मदन शुक्ल के घर गया था।

दोपहर बाद तकरीबन डेढ़ बजे पांचों घर से घूमने निकले थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों को चिंता हुई। परिवारीजन उनकी तलाश में तकरीबन 500 मीटर दूर सरयू नदी के किनारे पहुंचे। लोगों ने किशोरों के मोबाइल नम्बर पर डायल किया। मोबाइल बजता सुनाई दिया। लोग आवाज को महसूस करते हुए उधर गए तो एक स्थान पर पांचों युवकों के कपड़े पड़े थे। कपड़ों में ही उनका मोबाइल भी था। लोग परेशान हो गए। यह आशंका हुई कि सभी किशोर नदी में स्नान करने गए होंगे और डूब गए होंगे।

ग्रामीणों ने पहले एक लाश ढूंढ निकाली किशोरों के नदी में डूबने की खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। गांव के कुछ लोग जाल लेकर नदी में उतर गए। इस बीच घटना की सूचना पाके मौके पे पहुची स्थानीय पुलिस ने देर रत तक सभी शव बरामद कर लिए हैं।

Exit mobile version