देवरिया की तेजस्विनी सिंह बनी मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल 2018
देवरिया । जिले की बेटी ने दक्षिण अफ्रीकी के शहर जोहान्सबर्ग में आयोजित मिसेज़ ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड 2018 प्रिन्सेस श्रेणी की विजेता बनके जिले का नाम रोशन किया हा हम बात कर रहे है तेजस्वनी सिंह की। पांच दिनों तक लगातार चली इस कठिन प्रतियोगिता में तेजस्विनी ने प्रत्येक चरण में बढ़त बनाए रखा।
देवरिया के खेमादेई के स्वर्गीय रामसिंह की बेटी व कुंवर राजदेव सिंह की पोती तेजस्विनी सिंह ने विश्व विजेता बन जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता के कंट्री कल्चर राउंड में तेजस्विनी के कपड़ों में राधा कृष्ण का समागम एक साथ देखने को मिला। वहीं भारतीय घाघरे में पूरे देश के हर राज्य की ख़ास कला को पिरोया गया। भव्य स्टेज पर टैलेंट राउंड में तेजस्विनी ने भारतीय संस्कृति के कथक व भरतनाट्यम का फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत किया था। मलेशिया और रूस को पीछे छोड़ तेजस्विनी ने मुख्य विजेता का खिताब हासिल किया। साथ ही तेजस्विनी को उनकी टैलेंट में बेहतरीन परमार्फेंस देखते हुए ‘मोस्ट विवेशियंस’ का टाईटल भी दिया गया। फाइनल का परिणाम में जैसे ही स्क्रीन पर भारत का नाम बतौर मुख्य विजेता लिया गया वहां मौजूद लोग इंडिया इंडिया के नारे लगाने लगे। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर सम्मान भारत का राष्ट्रगान गाया गया।