सुनील सिंह की लड़ाई अब उनकी पत्नी लड़ेंगी, जरूरत हुई तो सड़को पर भी उतरेंगी
गोरखपुर। जेल में बंद हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में हिंदू युवा वाहिनी भारत नाम से अलग पार्टी बनाकर मैदान में उतरे सुनील सिंह इस वक्त जेल में बंद है वही दिन प्रतिदिन उनके ऊपर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है।
सुनील सिंह की रिहाई के लिए उनकी पत्नी ने आज शहर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि उनके पति ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 20 साल योगी आदित्यनाथ की सेवा में गुजार दिए। घर-परिवार को यह याद नहीं कि कब वह दो वक्त लगातार भोजन घर में किए हो। लेकिन उसका परिणाम यह है कि जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं तो उनके पति का उत्पीड़न शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री किसी भी जिले में डीएम, एसएसपी का संरक्षक होता है। मुख्यमंत्री के जिले में जब किसी निर्दाेश और बेकसूर के साथ अन्याय हो, कानून की मर्यादा से बाहर जाकर उत्पीड़न हो तो इसे सत्ताधीश के अहंकार की तुश्टि मानी जा सकती है।
कुसुम सिंह ने कहा कि उनके पति के साथ अन्याय हो रहा है उन्होंने कहा कि यह अन्याय सिर्फ इसलिए हो रहा क्योंकि उनके पति ने भ्रम में अपना सारा जीवन हिंदूत्व की रक्षा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्पित कर दिया।