पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अब तक 40 बार हो चुकी है चोरी

540

गोरखपुर।पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठौली नवीन में बीती रात चोरों ने विद्यालय के 6 कमरों का ताला तोड़कर रसद सामग्री , सब्जी , खेल के सामान सहित बर्तन उठा ले गए।चोर रात में विद्यालय के रसोई में खाना बनाकर खा कर इत्मीनान से समान ले गए।

Advertisement

विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश शाही ने बताया कि इस तरह की वाक्या करीब 40 बार हो चुकी है लेकिन अभी तक चोरों का यह गिरोह नही पकडा जा सका।

विद्यालय प्रधानाचार्य ने गोरखपुर लाइव से बताया कि गगहा थाना पर तहरीर दे दी गयी है।दरोगा सुनील कुमार शुक्ला और दरोगा उपेंद्र कुमार सिंह मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।